हिंदी अनुवाद
परमेश्वर श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म संन्यास के माध्यम से जो प्राप्त होता है उसे भक्ति युक्त कर्मयोग से भी प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रकार जो कर्म संन्यास और कर्मयोग को एक समान देखते हैं वही वास्तव में सभी वस्तुओं को यथावत् रूप में देखते हैं।
English Translation
The supreme state that is attained by means of karm sanyās is also attained by working in devotion. Hence, those who see karm sanyās and karm yog to be identical, truly see things as they are.