Bhagavad Gita

Discover the timeless wisdom of the holy scripture

Chapter 15 - Shloka 3

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते
नान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा |
अश्वत्थमेनं सुविरूढमूल
मसङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा || 3|| तत: पदं तत्परिमार्गितव्यं
यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूय: |
तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये
यत: प्रवृत्ति: प्रसृता पुराणी || 4||

हिंदी अनुवाद

इस संसार में इस वृक्ष के वास्तविक स्वरूप का बोध नहीं हो सकता और न ही इसके आदि, अंत और अस्तित्व को जाना जा सकता है। अतः इस गहन जड़ों वाले अश्वत्थ वृक्ष को विरक्ति रूपी शस्त्र से काट देना चाहिए। तभी कोई इसके आधार को जान सकता है। वह आधार परम प्रभु हैं जिनसे ब्रह्माण्ड का अनादिकाल से प्रवाह हुआ है और उनकी शरण ग्रहण करने पर फिर कोई इस संसार में लौट कर नहीं आता।

English Translation

The real form of this tree is not perceived in this world, neither its beginning nor end, nor its continued existence. But this deep-rooted aśhvatth tree must be cut down with a strong axe of detachment. Then one must search out the base of the tree, which is the Supreme Lord, from whom streamed forth the activity of the universe a long time ago. Upon taking refuge in Him, one will not return to this world again.